फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याद कीं चौधरी चरण सिंह की स्मृतियां

Thu, 24 Dec 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का 113वां जन्मदिवस गुरुवार को मनाया गया। कलक्ट्रेट स्थित उनकी प्रतिमा पर समर्थकों ने माल्यार्पण किया और हवन में आहुतियां दीं।
विज्ञापन


रालोद के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सिकरवार ने चौधरी चरण सिंह को नमन करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। पार्टी नेता और विधायक पूरन प्रकाश ने चौधरी चरण सिंह से जुड़े संस्मरण सुनाए।

जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी ने देश के इतिहास में पूर्व प्रधानमंत्री को किसानों का एक मात्र मसीहा बताया। इस मौके पर चौधरी नरेन्द्र सिंह, योगेन्द्र नौहवार, कुंवर नरेन्द्र सिंह, रामरसपाल पौनिया, दीपक चौधरी, यदुवीर सिसौदिया, उमेश चौधरी,
विज्ञापन


भगत सिंह जादौन आदि सहित प्रशासनिक अफसरों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया। युवा रालोद ने फल वितरित किए। ठाकुर भूपेन्द्र सिंह, चतुर्भुज निषाद, बबलू चौधरी, रजत चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शहर इकाई और छात्र रालोद ने भी माल्यार्पण किया। इसमें मुकेश चौधरी, गौरव चौधरी, रवी कुमार, मंजीत, जीतू चौधरी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें