फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर आधे घंटे तक टकराती रहीं गाड़ियां

Tue, 22 Dec 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 65 पर थाना नौहझील क्षेत्र के गांव कौलाना के निकट मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण हुए हादसे के बाद एक के बाद एक 18 गाड़ियां टकरा गईं। हादसे में 16 लोग घायल हो गए, इसमें दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन



आगरा निवासी राज अपने परिवार सहित स्विफ्ट कार से नोएडा की ओर जा रहे थे। सुबह करीब सवा आठ बजे माइल स्टोन 65 पर गांव कौलाना के निकट पीछे से तेज गति में आ रही इनोवा कार की उनकी गाड़ी से टक्कर हो गई। दोनों गाड़ियां जब तक संभल पातीं, पीछे से आ रहीं अन्य गाड़ियां भी टकराती चली गईं।

आधे घंटे तक वाहन आपस में भिड़ते रहे। हादसे में 18 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और 16 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने वाहनों में फंसे घायलों को जैसे-तैसे निकाला। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने घायलों को कैलाश हास्पिटल ग्रेटर नोएडा भेज दिया। दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


नौहझील में गाड़ियां टकराने की सूचना हाईवे पुलिस ने जाबरा टोल पर दी। इसके बाद टोल पर अन्य वाहनों को रोक दिया गया। क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटाने के बाद ही एक्सप्रेसवे पर आवागमन शुरू हो सका।

धुंध और कोहरे से थम गई वाहनों की रफ्तार
मथुरा। मंगलवार की भोर में आसमान में छाई धुंध के कारण एक्सप्रेसवे और हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। मंगलवार को भोर के वक्त एक्सप्रेसवे भी वाहन की रफ्तार थमी रही, इसके बाद भी 18 गाड़ियां टकरा गईं।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को ठंड और बढ़ गई है। दिन का पारा एक डिग्री और लुढ़क कर 18 डिग्री सेल्सियस तक आ गया, इसके कारण लोग ठिठुर उठे। इधर, दिन की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई।

इस बीच हवाओं ने सर्दी को और मारक बना दिया। बढ़ी ठंड से खुले आसमान के नीचे गुजर-बसर कर रहे लोगों का जीवन और मुश्किल हो गया है। थाना नौहझील क्षेत्र के गांव मीरपुर में लखमी (54) पुत्र नवाब सिंह और नौहझील निवासी हफीज खां (48) पुत्र वहीद की मौत सर्दी से मौत होने की बात उनके परिवारीजन बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें