मथुरा। मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य में दिन-रात लगे अफसरों और कार्मिकों को इसकी अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ाए जाने से राहत मिली है। हालांकि जिले में एसआईआर का काम 95 फीसदी तक पूरा हो चुका है, लेकिन मैपिंग व फीडिंग के स्तर पर काम चल रहा है। इस बार मृतकों, शिफ्ट हो चुके मतदाताओं के साथ ही गैरहाजिर मिले मतदाताओं का पुन: सत्यापन कराया जाएगा।
जिले में एसआईआर के कार्य में 2130 बीएलओ के अलावा कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात लगे हुए हैं। समय सीमा दूसरी बार 15 दिन बढ़ने के बाद अब कार्मिकों को शेष बचे मतदाताओं के साथ ही वर्ष 2003 की सूची से मिलान में आसानी रहेगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों में यह सत्यापन का कार्य दोबारा से होगा। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि शेष दिनों में सत्यापन कार्य को सुदृढ़ किया जाएगा। सत्यापन में देखा जाएगा कि कहीं मृतक, शिफ्टेड व गैरहाजिर मतदाता रह तो नहीं गए। मैपिंग व फीडिंग का काम भी तेजी से चल रहा है। समय सीमा बढ़ाने का मकसद मतदाता सूची की शुद्धता को और बढ़ानाहै।
विधानसभा मृतक गैरहाजिर मिले स्थायी रूप से शिफ्ट
छाता 12129 9834 36274
मांट 7536 6389 29385
गोवर्धन 10199 21764 28702
मथुरा 16537 71278 54609
बलदेव 9472 9431 178149