फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भगवान कृष्ण के बारे में ये तीन सवाल, कान्हा को दोस्त कहने वाले अभिनव न दे सके जवाब, क्या आपको पता हैं...

Thu, 31 Oct 2024 02:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बाल संत अभिनव अरोड़ा की कृष्ण भक्ति पर सवाल उस समय उठने लगे, जब वे बेहद की तीन आसान प्रश्नों के जवाब नहीं दे पाए। ये तीन सवाल एक टीवी पर इंटरव्यू के दौरान एंकर ने पूछे थे। 
 
विज्ञापन
अभिनव अरोड़ा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अभिनव अरोड़ा से एक मीडिया चैनल के एंकर ने कुछ सवाल पूछ लिए, जिसका जवाब वह नहीं दे पाए। उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसके साथ ही स्वामी रामभद्राचार्य का अभिनव को डांटने और मूर्ख लड़का कहने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP News: दिवाली पर छलका अभिनव अरोड़ा का दर्द, बोले- अब तो मेरी बहन भी पढ़ने नहीं जा पा रही, नहीं बैठूंगा चुप


 

धमकी मिलने के बाद वीडियो हुआ वायरल
सोमवार को सीजेएम कोर्ट में अभिनव अरोड़ा ने सात यूट्यूबर्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को याचिका दायर की। देर रात उनकी मां ज्योति अरोड़ा ने कोतवाली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद वीडियो वायरल होने लगा। बुधवार को एक मीडिया चैनल के एंकर ने उनसे भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े तीन सवाल पूछे। इसमें से एक का भी सही जवाब नहीं दे सके।

ये भी पढ़ें -   UP: लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी के बाद दहशत में अभिनव अरोड़ा का परिवार, दर्ज हुई रिपोर्ट; जांच में जुटी पुलिस


 
विज्ञापन

एंकर ने पूछे ये तीन सवाल
एंकर ने उनसे पूछा कि भगवान भगवान कृष्ण को सुदर्शन चक्र किसने दिया था। इस पर अभिनव ने जवाब दिया शिव ने, जबकि श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र भगवान परशुराम ने दिया था। इसके बाद दूसरा सवाल कृष्ण नाम का अर्थ क्या है। इस पर भी गलत जवाब मिला कि कृष्ण का अर्थ कष्ट हरने वाला होता है। जबकि सही सवाल कृष्ण का अर्थ श्याम या काला होता है। भगवान कृष्ण का पूरा नाम क्या है। इस पर जवाब मिला कि कृष्ण ही नाम है, जबकि श्रीकृष्ण का पूरा नाम श्रीकृष्ण वासुदेव है। हालांकि उन्होंने श्रीकृष्ण के पिता का नाम सही बताया।

ये भी पढ़ें -   UP: 'तुम्हारे बच्चे को मार देंगे...', अभिनव अरोड़ा की मां दावा; लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बेटे को मिली है धमकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें