फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल पर नौकरी कर रही महिला को किया अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। होटल में नौकरी कर रही महिला को फुसला कर अगवा करने का मामला प्रकाश में आया है। पति ने होटल संचालक पिता-पुत्र सहित एक कर्मचारी के खिलाफ गोवर्धन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस महिला की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

गोवर्धन-जतीपुरा मार्ग स्थित एक होटल पर एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ नौकरी करता था। आरोप है कि 15 मार्च को होटल कर्मचारी पवन निवासी मीरपुर सादाबाद उसकी पत्नी को बहला कर अगवा कर ले गया। महिला के पति ने 9 अप्रैल को पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीओ गोरव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि महिला होटल पर विगत छह माह से अपने पति के साथ नौकरी करती थी, पवन नामक युवक भी वहां नौकरी करता था। वह महिला को अगवा कर ले गया है। महिला के पति की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें