फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जेल में अरविंद केजरीवाल... मैदान में कार्यकर्ता, बोले- जल्द बाहर आएंगे हमारे नेता, देंगे मुहतोड़ जवाब

Mon, 08 Apr 2024 12:38 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

जेल में बंद अरविंद केजरीवाल के समर्थन और उनके खिलाफ हुई कार्रवाई के विरोध में कार्यकर्ता मैदान में निकले। कहा कि हमारे नेता जल्द बाहर आएंगे। मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा। 
विज्ञापन
मथुरा में सामूहिक उपवास करते आप कार्यकर्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनशन किया। उन्होंने यह अनशन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में किया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में केंद्र सरकार के प्रति फैली नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने महानगर कार्यालय पर एक दिवसीय अनशन किया। जहां ब्रज प्रांत के अन्य जिलों से आए पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। 

ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ. हृदेश चौधरी और जिला प्रभारी अश्वनी मिश्रा ने बताया कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी सरकार की तानाशाही दर्शाती है। आम आदमी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में इसका जवाब देगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जैसे संजय सिंह की जमानत हो गई है। वैसे ही हमारे बाकी नेता भी बहुत जल्दी जेल से बाहर होंगे। जिला अध्यक्ष भगत सिंह, महानगर अध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज, जिला अध्यक्ष आगरा सिद्धार्थ चतुर्वेदी, राजीव शाक्य, जितेंद्र यादव, कमल सिंह, शिव चरण पाल, राजेंद्र सिंह राणा, मनीष बघेल, राकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें