मथुरा। आंवला सुल्तानपुर में नीम के हरे पेड़ों की छंटाई करती युवतियां। फाइल फोटो
- फोटो : mathura
मथुरा। थाना रिफाइनरी के गांव आंवला सुल्तानपुर में खेत में खड़े नीम के पेड़ काटना किसान और उसके दो पुत्रों को भारी पड़ गया। वन विभाग ने पिता और उसके दोनों पुत्रों को वन विभाग की धाराओं में पाबंद किया है।
वनरक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि 29 जनवरी को आंवला सुल्तानपुर में हजारी लाल ने अपने पुत्र बनवारी और अशोक समेत अन्य परिजन के सहयोग से खेत में खड़े दो नीम के पेड़ काटे। सूचना मिलने पर वह 30 जनवरी को मौके पर पहुंच गए। मौके पर देखा कि बिना अनुमति के दो नीम के पेड़ तो काटे गए हैं, साथ ही दो पेड़ों की छंटाई की गई है। कई दिन चक्कर काटने के बाद भी पेड़ काटने वाले घर पर नहीं मिले।
चार फरवरी को वह घर पर मिल गए। जब उनसे पेड़ काटने के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उनके खेत में पेड़ खड़े थे। उनके पेड़ थे काट दिए। वनरक्षक ने पिता और उसके दोनों पुत्रों के खिलाफ वन अधिनियम 4/10 की धारा के तहत पाबंद किया। विभागीय प्रक्रिया के तहत उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।