फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कांशीराम कॉलोनी में पेट्रोल डालकर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। थाना रिफाइनरी की कांशीराम कॉलोनी में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग लगने पर वह इधर-उधर दौड़ने लगा तब किसी तरह लोगों ने आग को बुझाया। तब तक युवक 60 प्रतिशत तक झुलस चुका था। पुलिस गंभीर रूप से झुलसे युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, यहां गंभीर हालत देख आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन



रिफाइनरी थाना प्रभारी निरीक्षक सोनू सिंह ने बताया कि धौली प्याऊ निवासी राकेश कुमार (40) बृहस्पतिवार को एक महिला से मिलने कांशीराम कॉलोनी के ब्लॉक 58 में उनके आवास पर पहुंचे। महिला घर पर नहीं मिली। वह अलीगढ़ अपनी रिश्तेदारी में गई थीं। युवक ने अचानक अपने कपड़ों में छिपी पेट्रोल से भरी बोतल निकाली और पेट्रोल शरीर पर डाल लिया। यह देख आसपास लोगों की भीड़ लग गई। लोग रोकते तब तक युवक ने लाइटर निकाला और आग लगा ली।

आग लगने के बाद जब शरीर जलने लगा तो युवक इधर-उधर भागने लगा। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। कुछ लोगों ने साहस का परिचय देते हुए किसी तरह युवक के शरीर में लगी आग को बुझाया और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी ने बताया कि कांशीराम निवासी इस महिला को राकेश ने कुछ समय पहले 20 हजार रुपये दिए थे। कई बार मांगने पर भी रुपये वापस नहीं किए। बृहस्पतिवार को भी वह अपने रुपये वापस लेने के लिए गया था, लेकिन महिला के घर पर न मिलने से परेशान होकर उसने पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें