फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आंधी-बारिश में दीवार गिरने से युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंख/मथुरा। तेज आंधी के साथ हुई बारिश से गिरी दीवार के नीचे दबकर युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जून माह में युवती की शादी होनी थी। घर में तैयारियां चल रहीं थीं। हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन


थाना मगोर्रा के गांव बछगांव निवासी अमर सिंह की बेटी गुंजन (18) शुक्रवार की देर रात करीब 9 बजे नोहरे में पशुओं को दलिया खिलाकर अपने घर लौट थीं तभी आंधी के साथ हुई बारिश से दीवार गिर गई और वह मलबे में दब गईं। ग्रामीणों ने मलबे से बाहर निकाला तब तक गुंजन की मौत हो चुकी थी। पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच की। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर भाई सुखवीर ने मुखाग्नि दी। सुखवीर ने बताया कि गुंजन की शादी किरावली के गांव मलिकपुर निवासी लवकुश के साथ तय हुई थी। शादी 28 जून की तय हुई थी। गोवर्धन तहसीलदार बृजेश कुमार सिंह ने बताया आपदा प्रबंधन से 4 लाख रुपये की सहायता राशि परिजन को दी जाएगी। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें