फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कृष्णा नगर में रंगबाजी में युवक को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कृष्णा नगर चौपाटी पर बुधवार की रात को रंगबाजों ने मामूली कहासुनी के बाद चाट खाने पहुंचे युवक पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली युवक के पैर में लगी। फायरिंग होते ही बाजार में अफरातफरी मच गई। हमलावर भाग निकले। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


घटना रात करीब 11 बजे की है। पुलिस ने बताया कि गोविंदपुर, हाईवे निवासी गगन कृष्णा नगर में चौपाटी पर चाट खाने पहुंचे थे। यहां खानपान की ठेल-ढकेल लगाई जाती हैं। गगन ने बताया कि ठेल पर तीन-चार युवक खड़े थे। किसी बात को लेकर गगन की कहासुनी हो गई। इसी पर रंगबाजों में एक युवक ने तमंचा निकालकर गगन पर गोली चला दी। गोली उनके पैर में लगी।

गोली चलते ही अफरा तफरी मच गई। लोग भाग खड़े हुए। सूचना पर कोतवाली थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी राजीव सिंह ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। अभी पीड़ित ने कोई तहरीर नहीं दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें