फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ऑनलाइन गेम खेलने से कर्ज में डूबा युवक पहुंचा प्रेमानंद के पास

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। संत प्रेमानंद महाराज ने लोगों को सट्टा और ऑनलाइन गेमिंग से दूर रहने की सलाह दी है। एक प्रवचन के दौरान एक व्यक्ति ने उनसे अपनी समस्या साझा की और बताया कि ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में वह करोड़ों रुपये के कर्ज में डूब गया है।
विज्ञापन


युवक ने महाराज जी से भावुक अपील करते हुए कहा कि महाराज, मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई है। कृपया ऐसा कुछ करें जिससे मेरी लत छूट जाए। इस पर प्रेमानंद महाराज ने उसे संयम रखने और सट्टा छोड़ने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि हम प्रमाद की स्थिति में रहते हैं। जब तक यह नहीं छोड़ा जाएगा, तब तक मुक्ति नहीं मिलेगी।
महाराज जी ने बताया कि सट्टा और जुए की लत न केवल व्यक्ति को आर्थिक रूप से बर्बाद कर देती है बल्कि मानसिक और सामाजिक रूप से भी कमजोर कर देती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में ले जाएं और इस तरह की गलत आदतों से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें