फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ओलावृष्टि-बारिश से प्रभावित फसलों का देखा हाल

विज्ञापन
मथुरा। अ​धिकारियों को खराब फसल दिखाते किसान। - फोटो : mathura
विज्ञापन
बाजना/नौहझील (मथुरा)। बारिश व ओलावृष्टि से गेंहू, सरसों, टमाटर आदि की फसलों में नुकसान हुआ है। इसका जायजा लेने के लिए एसडीएम अभिनव जे जैन रविवार को राजस्व विभाग व कृषि विभाग के अफसरों के साथ नौहझील व बाजना के गांवों में पहुंचे। निरीक्षण के साथ ही उन्होंने लेखपालों को नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम तिलकागढ़ी, खाजपुर,नानकपुर, फरीदमपुर बांगर, मनीगढ़ी,मडूआका,सिंगौनी, कोलाना, भगत, करैलिया आदि गांवों में पहुंचे और फसलों का सर्वे कर किसानों को उनके नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा मानक के अनुरूप दिलवाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने किसानों से अपने खातों की केवाईसी कराने की भी अपील की। किसान नेता तेज बहादुर सोनी ने अधिकारियों से आपदा से प्रभावित किसानों को सही समय पर उचित मुआवजा देने की मांग की। तेज बहादुर ने कहा कि पूर्व में वे मौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ा था। सर्वे करने के बाद किसी किसान कोई मुआवजा नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें