फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: यमुना में हो गई मौत...वृंदावन दोस्तों के साथ आया था युवक, ऐसे मारा मौत ने झपट्टा

Mon, 23 Jun 2025 12:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

दोस्तों के साथ वृंदावन आए युवक की यमुना में डूबने से मौत हो गई। परिजनों को जब इस बात की खबर लगी, तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के  लिए भेज दिया है। 
 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में मंदिरों में दर्शन करने आए दो दोस्तों में से एक युवक की यमुना नदी में स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान नगला माहौर, सैंया निवासी मोनू उर्फ मोनवीर (24) पुत्र जगवीर के रूप में हुई है। मोनू रविवार को अपने मित्र हरेंद्र निवासी मुखरई सैंया के साथ श्री बांकेबिहारी मंदिर सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए वृंदावन आया था। दर्शन के बाद दोनों शृंगार घाट पर स्नान करने पहुंचे।

नहाते समय मोनू गहरे पानी की ओर चला गया और देखते ही देखते डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही घाट पर मौजूद स्थानीय लोग और अन्य श्रद्धालु हरकत में आए और मोनू को बाहर निकाला। पुलिसकर्मियों की मदद से उसे सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें