फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: टैंकर से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे ग्रामीण
विज्ञापन
रिफाइनरी। थाना रिफाइनरी क्षेत्र स्थित मोहिनी पेट्रोल पंप के पास खड़े टैंकर से गिरकर युवक की मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


देर रात पुलिस को सूचना मिली कि मोहिनी पेट्रोल पंप के पास एक युवक खड़े टैंकर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि घायल की मौत हो गई है। शव की शिनाख्त सोनू (28) पुत्र हरी सिंह निवासी धाना शमसाबाद, थाना रिफाइनरी के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटनावश प्रतीत हो रहा है। तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें