फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमास्टर हत्याकांड: कोटवन से पकड़े आरोपी पैगांव में मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर बरसे गोलियां; एक घायल

Wed, 18 Feb 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

अपहृत पोस्टमास्टर रामवीर की हत्या के मामले में दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोटवन से गिरफ्तार किया। दोनों को निशानदेही के लिए पैगांव लेकर पहुंचे, जहां आरोपियों ने मौका पाकर पुलिस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के  शेरगढ़ कस्बे के गांव अगरयाला से अपहृत पोस्टमास्टर रामवीर की हत्या के मामले में दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोटवन से गिरफ्तार किया। दोनों को निशानदेही के लिए पैगांव लेकर पहुंचे, जहां आरोपियों ने मौका पाकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान हुई मुठभेड़ में एक आरोपी को गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि भारत और रंजीत निवासी अलावलपुर, थाना चांडक, पलवल (हरियाणा) को कोटवन से गिरफ्तार किया गया और उनकी कार को छाता शुगर मिल से बरामद किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार के बाद पुलिस दोनों को लेकर पैगांव पहुंची, जहां से उन्होंने रामवीर को अगवा किया था। यहां पहुंचने पर आरोपी भारत ने बताया कि उसने रामवीर की भांजी से कोर्ट मैरिज की थी। इसके कारण वह उससे नाराज मानता था। भारत ने कई बार रामवीर को शांत रहने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। इस पर भारत ने रामवीर को रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाई।

भारत ने पुलिस को बताया कि उसने कई दिनों तक रामवीर के आने-जाने वाले रास्तों की निगरानी की। रेकी के बाद भारत ने अपने भाई रंजित के साथ मिलकर काले रंग की कार से 9 फरवरी को देर रात रामवीर का अगरयाला माइनर के पास से अपहरण कर लिया और वहीं तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने घटनास्थल पर ही अपने तमंचे फेंक दिए। इसके बाद रामवीर के शव को कार में डालकर पलवल ले गए। यहां आरोपियों ने शव की पहचान छिपाने के लिए उसे पेट्रोल डालकर जला दिया।
विज्ञापन


गिरफ्तार के बाद सोमवार देर रात पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर पैगांव पहुंची। जहां से आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचे बरामद किए गए। पुलिस का दावा है कि यहां आरोपियों ने घटनास्थल पर छिपाए तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो मुख्य आरोपी भारत को गोली लग गई, जिसके कारण वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने काली पंच कार, कुछ नकदी बरामद की है। इस मौके पर सीओ गोवर्धन और एसओजी टीम और थाना शेरगढ़ प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें