फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: काउंसलिंग से लौट रहे युवक व उसके जीजा पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। पारिवारिक विवाद में समझौते की उम्मीद लेकर थाना नौहझील आए एक युवक और उसके परिजनों पर दबंगों ने बीच रास्ते में जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने बाइक सवारों को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा, जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने दो नामजदों और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गोवर्धन के गांव भवनपुरा निवासी रामनारायण सिंह ने बताया कि 28 दिसंबर रविवार को अपने जीजा उमाशंकर निवासी तालगढ़ी महावन के साथ नौहझील थाने आए थे। पारिवारिक विवाद के चलते यहां थाने पर दोनों पक्षों की काउंसलिंग (समझौता प्रक्रिया) होनी थी। काउंसलिंग के बाद युवक और उसका जीजा बाइक से लौट रहे थे। आरोप है कि मांट रोड स्थित बजाज एजेंसी के पास पहले से घात लगाए बैठे ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें रोक लिया। साला कपिल और चाचा ससुर महेश ने पांच अन्य लोगों के साथ उन पर हमला कर दिया। हमले में रामनारायण और जीजा उमाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े तो हमलावर गाड़ियों में सवार होकर फरार हो गए। आरोप है कि भागते समय आरोपी दोनों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गांव भरतिया निवासी दो कपिल और महेश के अलावा पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें