फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: साथी श्रद्धालु को पुलिसकर्मी के धक्के खाते देख महिला की निकली चीख

विज्ञापन
विद्यापीठ चौराहा पर श्रद्धालु और पुलिसकर्मी के बीच होती नोकझोंक
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। विद्यापीठ चौराहा स्थित बांकेबिहारी मंदिर को जाने वाले मार्ग पर लगे गेट पर पुलिसकर्मी और श्रद्धालुओं के बीच झगड़ा हो गया। पुलिसकर्मी ने श्रद्धालु युवक को धक्के मारे और गिरेबान पर पकड़ कर खींचा। खींचतान को देख साथी महिला की चीख निकल गई और सहायता की गुहार लगाने लगी। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो बुधवार दोपहर का बताया जा रहा है।
विज्ञापन



वायरल वीडियो में श्रद्धालु महिला और उसके साथ एक व्यक्ति विद्यापीठ चौराहा के रास्ते बांकेबिहारी मंदिर की ओर जाने के लिए गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों से गेट खोलने के लिए कहा। इसी बात को लेकर पुलिसकर्मी और श्रद्धालु के बीच झगड़ा हो गया। गेट के अंदर से आए एक पुलिसकर्मी ने श्रद्धालु का गिरेबान पकड़ा और पीछे की ओर धक्का दिया। तभी अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर आ गए।

श्रद्धालु महिला की चीख निकल गई और वह घबराई आवाज में सहायता मांगने लगी। पुलिसकर्मियों ने वहां घटना का वीडियो बना रहे लोगों को भी हड़काया। कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि घटना का वीडियो उनके संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। आखिर घटना के पीछे वजह क्या रही और किसकी गलती है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। श्रद्धालुओं की भी पहचान की जा रही है कि वह कहां के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें