कोसीकलां। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाईपास तिराहे के समीप बाइक पर जा रही महिला बस ने रौंद दिया। दुर्घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। महिला अपने मकान की रजिस्ट्री कराने के लिए छाता तहसील जा रही थी।
विज्ञापन
सोमवार सुबह बाईपास तिराहे के पास तेजगति से आती बस ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर सवार महिला दिल्ली के थाना कोटला के बापू पार्क, राधा कृष्ण मंदिर के पास निवासी मधु अग्रवाल (48) की मौत गई। जबकि बाइक चला रहा युवक बठैनकलां निवासी युवक चंदन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया। चालक हादसे के बाद बस लेकर भाग गया।