फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नववर्ष से पहले राधारानी के दरबार में भक्ति की लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसाना। नववर्ष की दस्तक से पहले ही बरसाना एक बार फिर आस्था के रंग में पूरी तरह डूब गया है। राधारानी के दर्शन की अभिलाषा लेकर देश के कोने कोने से पहुंचे भक्तों की भीड़ मंगलवार को इस कदर बढ़ी कि मंदिर मार्गों से लेकर कस्बे की गलियों तक दबाव साफ दिखाई देने लगा। भोर होते ही जय राधे के उद्घोष के साथ श्रद्धालुओं का रेला मंदिर की ओर बढ़ा, जो दिन चढ़ते चढ़ते प्रशासन के लिए चुनौती बन गया।
विज्ञापन

सुबह के समय ही रंगीली गली, परिक्रमा मार्ग और मुख्य रास्तों पर लंबी कतारें लग गईं। पैदल चलना तक मुश्किल होने लगा। भीड़ में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल रहे। घंटों प्रतीक्षा के बावजूद श्रद्धालुओं के कदम नहीं डगमगाए। हर किसी के चेहरे पर राधारानी के दर्शन की लालसा साफ झलकती रही। अचानक बढ़ी भीड़ से कई बार आवागमन थमता नजर आया। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस और प्रशासन को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा।
बैरियर लगाकर श्रद्धालुओं को क्रमवार आगे बढ़ाया गया, ताकि दर्शन व्यवस्था बनी रहे। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार नववर्ष नजदीक आते ही श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा होने की पूरी संभावना है। ऐसे में सुरक्षा, यातायात और दर्शन व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है। मंगलवार की भीड़ ने यह साफ कर दिया कि आने वाले दिनों में बरसाना में भक्ति की यह लहर और तेज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें