फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जैंत में 68 लाख रुपये की लागत से बनेगी पानी टंकी

विज्ञापन
पानी की टंकी का शिलान्यास करते एमएलसी ओमप्रकाश सिंह
विज्ञापन
चौमुहां। वाटर वर्क्स परिसर में 68 लाख रुपये की लागत से जल-जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा रहा है। बुधबार को विधान परिषद सदस्य ठाकुर ओमप्रकाश सिंह ने भूमिपूजन किया। पंडित नवीन चतुर्वेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजन कराया। 8 माह में टंकी निर्माण का पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन


गत वर्ष अप्रैल माह में जैंत वाटर वर्क्स परिसर में हुए भीषण अग्निकांड में पानी की टंकी जलकर खंडहर हो गई थी। इससे ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट व्याप्त हो गया। एमएलसी ने बताया है कि ग्रामीणों की पेयजल समस्या का समाधान कराया जा रहा है। जल जीवन मिशन जीएम राकेश शर्मा ने बताया लगभग 68 लाख रुपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण 8 माह में पूर्ण हो जाएगा।

एमएलसी प्रतिनिधि उमेश प्रताप सिंह, प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह, एई जल निगम भूपेंद्र, जेई जल निगम हेमंत सोलंकी, इंजीनियर अभय सिंह, आरके शर्मा, अनंत कृष्णा, तनुज सारस्वत, प्रहलाद शर्मा, प्रदुमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें