फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वृंदावन में रेल लाइन बचाने को निकाली जाएगी दुपहिया वाहन रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। वृंदावन की रेल सेवा को बहाल रखने और जनमानस को इस मुद्दे के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वृंदावन के नागरिक सड़कों पर उतरेंगे। वृंदावन रेल बचाओ मोर्चा बुधवार को वृहद बाइक रैली निकालने जा रहा है। यह रैली रंगलक्ष्मी विद्यालय (निकट रंगजी मंदिर) से आरंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जनजागरण का कार्य करेगी।
विज्ञापन

मोर्चा के सक्रिय सदस्य नीरज गौड़ ने बताया कि यह रेल बचाओ के लिए तीसरा प्रदर्शन है, किंतु अब तक न तो किसी अधिकारी ने संज्ञान लिया है और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने इस विषय पर कोई प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्रशासन ने अब भी गंभीरता नहीं दिखाई तो भविष्य में मोर्चा धरना, प्रदर्शन और भूख हड़ताल जैसे कठोर कदम उठाने को बाध्य होगा।
वहीं मधु मंगल शुक्ला ने बताया कि बीते कई दिनों से सरकार को लगातार पत्राचार के माध्यम से इस मुद्दे पर जागरूक करने का प्रयास किया गया है, लेकिन शासन ने अब तक तानाशाही रवैया अपनाते हुए चुप्पी साध रखी है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में रेलवे विभाग से सूचना का अधिकार के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त की जाएगी कि वृंदावन की रेल सेवा क्यों बंद की गई और भविष्य की क्या योजनाएं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें