फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: घर-घर जाकर पढ़ाई छोड़ने वाली छात्राओं का पता लगाएंगी शिक्षकों की टोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का नामांकन बढ़ाने के लिए भले ही शासन की ओर से विभिन्न कार्यक्रम संचालित कर प्रयास किए जा रहे हों फिर भी हर साल बढ़ी संख्या में बच्चे शिक्षा से वंचित रह जा रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे बच्चे जिन्होंने कभी स्कूल में कदम नहीं रखा और जिन बच्चों ने बीच में पढ़ाई छोड़ दी उन्हें दोबारा प्रवेश दिलाया जाएगा। इसके लिए बीएसए सुनील दत्त ने सभी बीईओ को शिक्षकों की टोली बनाने के निर्देश दिए हैं। शिक्षकों की टोली गांव में घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को चिह्नित करेगी, जो शिक्षा से दूर हैं। उनके अभिभावकों को शिक्षा का महत्व बताकर और उनके लिए चल रहीं सरकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

शैक्षिक सत्र 2024-25 में भी जिले में शिक्षा विभाग की ओर से 1500 बच्चों को चिह्नित कर उनका स्कूल में दाखिला कराया गया। बीएसए ने बताया कि शिक्षकों की टोली जिन बच्चों को चिह्नित करेगी उनका आरटीई के तहत नवीन सत्र में प्रवेश कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सत्र में ड्रॉप आउट बच्चों के सर्वे में सामने आया था कि अधिकांश परिवार जिले से पलायन कर गए हैं। जो कुछ अभिभावकों ने परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने का हवाला देते हुए बच्चों को स्कूल नहीं भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें