फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अकबरपुर पर लगेगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा, बनेगा द्वार

विज्ञापन
अकबरपुर पर भूमि पूजन करते कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण व प्रतिनिधि नरदेव चौधरी व अन्य।
विज्ञापन
चौमुहां। ब्लॉक के गांव अकबरपुर में शेरगढ़ मार्ग पर 50 लाख रुपये की लागत से महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा और प्रवेश द्वार का निर्माण शुरू होने जा रहा है। निर्माण विधायक निधि से कराया जाएगा। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण और उनके प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने नारियल फोड़कर कार्य का भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि इस नए प्रवेश द्वार के बनने से गांव की खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे। करीब 50 लाख की लागत से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण होगा। नरदेव चौधरी ने कहा कि यह भव्य गेट और महाराणा प्रताप की प्रतिमा न केवल गांव को एक नई पहचान देगी, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रधान प्रतिनिधि भरत सिसौदिया ने चांदी का मुकुट और स्वाफा पहनाकर मंत्री और उनके प्रतिनिधि का स्वागत किया। हरिकिशन, पातीराम सिसौदिया, चंदन मास्टर, पप्पू सिसोदिया, शिवजी सिसौदिया, विष्णु हिन्दुस्तानी, जीतू गुप्ता, कोमल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें