फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मंदिर खरीदने पर दुकानदार व ग्राहक भिड़े, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कृष्णा नगर क्षेत्र के सौंख रोड पर लकड़ी का मंदिर खरीदने को लेकर दुकानदार और ग्राहक में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ किया कि मारपीट शुरू हो गई। मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की जानकारी होने पर ग्राहक मौका देखकर भाग निकला। उधर, दुकानदार ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सौंख रोड स्थित कन्हैया अग्रवाल की लकड़े के मंदिरों की दुकान है। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर को एक ग्राहक आया। उनके मंदिर खरीदने की इच्छा जताई। मंदिर खरीदने के बाद पैसे कम करने की कहने लगा। उन्होंने पैसे कम करने से मना कर दिया। इतनी बात पर ग्राहक ने आवेष में आकर कर्मचारी व उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने जैसे-तैसे मामला शांत कराया।
इसके बाद वह वहां से भाग गया। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों से ग्राहक की शिनाख्त कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें