फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वित्तीय वर्ष के अंत में बजट ठिकाने लगाने की होड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सरकारी छुट्टी होने के बाद भी वित्तीय वर्ष 2025-26 की विदाई के दिन मंगलवार को सरकारी महकमों में बजट को ठिकाने लगाने की होड़ रही। जिला कोषागार में दिन भर गहमागहमी रही, जहां एक ही दिन में करीब 488 बिलों का भुगतान हुआ।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में मंगलवार को नजारा अलग था। विभिन्न विभागों के आहरण-वितरण अधिकारी अपने-अपने बिल पास कराने के लिए कोषागार में डटे रहे। गहन जांच के बाद बिलों को भुगतान के लिए हरी झंडी दी गई। वरिष्ठ कोषाधिकारी अतुल पांडेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन में सरकारी विभाग अपना-अपना बजट खर्च करने में जुटे रहे।
यही कारण रहा कि इस सप्ताह सामान्य दिनों के तुलना में अधिकत बिलों का निस्तारण कर भुगतान कराया गया है। सोमवार और बुधवार को दोनों कार्यदिवस में करीब 488 बिल आए, जबकि इससे एक दिन पहले करीब 80 बिलों का निस्तारण किया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को देर रात यह प्रक्रिया जारी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें