फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फिलिंग स्टेशन के लापता प्रबंध निदेशक की तलाश, सुराग बताने वाले को मिलेगा एक लाख रुपये का इनाम

Sat, 20 Sep 2025 10:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के सौंख से लापता हुए फिलिंग स्टेशन के प्रबंध निदेशक का 10 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। परिवार के लोगों ने उनकी जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। 
विज्ञापन
लापता हुए फिलिंग स्टेशन के प्रबंध निदेशक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सौंख  के फिलिंग स्टेशन के लापता प्रबंध निदेशक का दस दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस और परिजन जगह-जगह सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में उन्हें खोज रहे हैं। पंपलेट चस्पा किए गए हैं। पंप के मालिक ने सुराग बताने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


थाना मगोर्रा के गांव घनिया से दस दिन पूर्व धनीराम फिलिंग स्टेशन के प्रबंध निदेशक रोहित सिंह लापता हो गए थे। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह ने चचेरे भाई का सुराग बताने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। वहीं एसओजी सहित पुलिस की अन्य टीमें युवक की तलाश में जुटी हुई हैं। जगह जगह पोस्टर लगाए गए हैं।

रोहित 9 सितंबर दोपहर करीब 12 बजे घर से फिलिंग स्टेशन जाने की कहकर पैदल घर से निकले और लापता हो गए। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि लापता प्रबंध निदेशक की बरामदगी के लिए एसओजी सहित पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। सीसीटीवी कैमरों को चैक किया जा रहा है, जल्द ही युवक का सुराग लगाया जाएगा। परिवार ने एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें