मांट। कस्बे के गांव जसौली के रहने वाले रेस्तरां कर्मचारी रोहित सारस्वत की गुरुग्राम में गला रेतकर हत्या कर दी गई। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार को उसका रक्तरंजित शव नाले में पड़ा मिला। मंगलवार को परिजन ने शव को गांव में लाकर अंतिम संस्कार किया। घटना के संबंध में गुरुग्राम पुलिस जांच कर रही है।
निवासी युवक अपने परिवार के साथ गुड़गांव के भोडसी इलाक़े में एक रेस्तरा में काम करता था सोमवार की देर शाम जब युवक घर ने नहीं लौटा पिता ने थाना बादशाहपुर में गुमशुदगी की शिकायत की थी,लेकिन युवक का शव शिव मंदिर के पास लहूलुहान हालत में मिला और उसके गले में चाकू से हमले के निशान मिले।
गांव जसौली के राजकुमार उर्फ बच्चू सारस्वत के पुत्र रोहित गुरुग्राम में भोड़सी स्थित शिव कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। वह एक रेस्तरां में नौकरी करते थे। सोमवार की रात को जब वह घर नहीं लौटे तो परिजन ने तलाश की। थाना बादशाहपुर में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी दरम्यान रोहित का शव पलड़ा क्षेत्र में एक नाले में मिला और रोहित के गर्दन पर चाकू के निशान थे। परिजन ने आरोप लगाया है कि रेस्तरां में काम करने वाले युवकों से उसका विवाद हुआ था। इसी के चलते उसके भाई की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंगलवार शाम को गमगीन माहौल में रोहित का अंतिम संस्कार किया गया।