वृंदावन। कोतवाली क्षेत्र में एक वृद्धा का शव छत पर मिला है। संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्धा का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
बांकेबिहारी पुलिस चौकी के अंतर्गत भक्ति विहार कॉलोनी में रहने वाली प्रेमा देवी (62) के परिजन ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने कुछ दिन पहले प्रेमा देवी से तीन हजार रुपये उधार लिए थे। सोमवार को वही युवक आया और रुपये वापस देने के बहाने प्रेमा देवी को अपने साथ ले आया। इसके बाद जब पूरी रात प्रेमा देवी घर वापस नहीं आईं तो परिजन चिंतित हो गए। रात भर दोनों के मोबाइल भी बंद रहे। मंगलवार सुबह परिजन को पता चला कि मोती झील स्थित युवक के मकान की छत पर एक महिला का शव मिला है। परिजन ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर जाकर शव की पहचान प्रेमा देवी के रूप में की। परिजन के मुताबिक युवक पहले यहां किराए पर रहता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई बिंदुओं को जोड़ते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद