पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र के समक्ष श्रद्धाजंलि अर्पित करते विधायक व अन्य।
मथुरा। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपा महानगर इकाई ने महानगर में बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
पुष्पांजलि स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उद्घाटन राज्यसभा सांसद चौ. तेजवीर सिंह, विधायक श्रीकांत शर्मा, महापौर विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी, विधायक ठा. मेघश्याम सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर तथा पूर्व विधायक कारिंदा सिंह ने संयुक्त रूप से किया। जन्म शताब्दी वर्ष पर मंडल स्तर पर सुशासन यात्राएं निकाली गईं और चौपालों का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सुल्तान सिंह तरकर, निरंजन सिंह धनगर, पन्नालाल गौतम, पवन हिंडोल, चंद्रपाल कुंतल, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, हरिओम शर्मा और रामकिशन पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद