फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: होटल कर्मी ने फंदे से लटक कर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। राधेश्याम कॉलोनी में अलीगढ़ के रहने वाले होटल कर्मचारी ने फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कारण बताए हैं।
विज्ञापन

मदनगढ़ी, गोंडा अलीगढ़ निवासी आकाश (22) अपने ममेरे भाई सनी के साथ रहते थे। वह मसानी रोड स्थित एक होटल में कैटरिंग का काम करते थे। सनी ने पुलिस को बताया कि बुधवार को तबीयत खराब होने के कारण आकाश ड्यूटी पर होटल नहीं पहुंचे। सनी भी दोपहर को काम पर चले गए। उन्होंने शाम साढ़े सात बजे आकाश को कॉल किया तो रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद सनी कमरे पर पहुंचे तो आकाश का शव फंदे पर झूल रहा था।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची गोविंद नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बृहस्पतिवार को आकाश के परिजन मथुरा पहुंचे। बेटे की मौत से मां का बुरा हाल था। वह बेहोश हो गईं। गोविंद नगर पुलिस ने बताया कि कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन ने बताया कि आकाश बीमार चल रहा था। मौत के पीछे पारिवारिक कारण हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें