फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जो गुरु शरीर को स्पर्श करे वह पाखंडी है, संत नहीं...प्रेमानंद महाराज के कठोर शब्द, जानें ऐसा क्यों कहा

Tue, 15 Jul 2025 10:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

संत प्रेमानंद महाराज का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये बयान वो है, जिसमें प्रेमानंद महाराज ने ये कहा है कि  जो गुरु शरीर को स्पर्श करे वह पाखंडी है।
 
विज्ञापन
संत प्रेमानंद महाराज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कथित ढोंगी बाबाओं और धर्म के नाम पर महिलाओं का शोषण करने वाले तथाकथित गुरुओं पर तीखा प्रहार किया है।
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो गुरु तुम्हारे शरीर को छूने की चेष्टा करे, अनैतिक संबंध बनाने की कोशिश करे तो वह गुरु नहीं, पाखंडी है। वह वासनाओं की पूर्ति के लिए संत का भेष धारण किए हुए है। उनके इस बयान के बाद वृंदावन समेत समूचे संत समाज में हलचल मच गई है।

प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा कि जो शोषण करे वह संत नहीं हो सकता। असली संत वह है, जो आपके विचारों को पवित्र कर दे, जीवन की दिशा को मोड़ दे और आत्मिक उन्नति का मार्ग दिखाए। जो सिर्फ देह को छूने का लोभ रखे, वह गुरु नहीं, समाज का कलंक है। ऐसे पाखंडियों को तुरंत त्याग देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें