फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 23 जुलाई को कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए जाएगा कोसीकलां से दल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। नेपाल के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाला दल अब 23 जुलाई को जाएगा। पहले यह 15 जुलाई को जाने वाला था। चीन-नेपाल मैत्री पुल के बाढ़ में बह जाने से यात्रा में यह बदलाव हुआ है।
विज्ञापन


करीब छह वर्ष पहले वर्ष 2019 में कैलाश मानसरोवर यात्रा हुई थी। बाद में कोविड महामारी और फिर गलवान घाटी पर भारत-चीन के बीच संघर्ष के चलते यात्रा बंद कर दी गई थी। अभी नेपाल के रास्ते होकर कैलाश मानसरोवर जाने वाली यात्रा पर बाढ़ आने से संकट के बादल मंडराने लगे हैं। यात्री रास्ता सही होने की आस लगा रहे हैं।

यात्री सुभाष गोयल, राजेंद्र रूहेला ने बताया कि यात्रा के एक सप्ताह स्थगित होने से उन्हें काठमांडू फ्लाइट की टिकट रद्द करानी पड़ी। इससे दल के 37 यात्रियों को करीब 3 लाख रूपये का नुकसान उठाना पड़ा। इस आपदा के चलते कोसीकलां से जाने वाला 37 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अब एक सप्ताह बाद यात्रा पर जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें