फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वृंदावन में बनेगा कृष्ण भक्त मीराबाई का भव्य मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन में भक्त शिरोमणि मीराबाई का भव्य और दिव्य मंदिर बनेगा। यहां मीराबाई के भक्तिकाल से जुड़े इतिहास को भित्ति चित्रों के माध्यम से दर्शाया जाएगा। परिसर में 24 घंटे मीराबाई के भजनों की धुन सुनाई देगी। मीरा ने अपने जीवन में भक्त रूप और भगवान श्रीकृष्ण को कैसे पाया... इसकी भी जानकारी दी जाएगा।
विज्ञापन

सांसद हेमामालिनी ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए जिले में एक एकड़ भूमि तलाशी जा रही है। मंदिर की आभा भव्य व दिव्य होगी। मंदिर के प्रथम तल पर मीराबाई विराजमान होंगीं। वास्तुकला के हिसाब से मंदिर के चारों तरफ द्वार बनाए जाएंगे। सौंदर्यीकरण के लिए विशेषज्ञों की एक टीम काम करेगी। दीवारों पर विशेष प्रकार के रंगों का उपयोग किया जाएगा, जो मंदिर को और भव्य रूप प्रदान करेंगे।
मंदिर के भीतर हिस्सों में भित्ति चित्रों से मीराबाई के तस्वीरों को उकेरा जाएगा। इसके साथ ही कृष्णकालीन पौधे और विशेष प्रकार के फूल सुंदरता बिखेरेंगे। सांसद ने बताया कि मंदिर निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इस संबंध में वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जल्द मुलाकात करेंगी। इसके बाद भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


म्यूजियम भी बनेगा
सांसद ने बताया है कि मंदिर परिसर में म्यूजियम भी बनाया जाएगा। यह नवीनतम तकनीक से सुसज्जित होगा। इसके साथ ही पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए सुविधा केंद्र भी बनेगा। यह म्यूजियम मंदिर के आभा की और खूबसूरती बढ़ाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें