मथुरा। वृंदावन के केसी घाट पर होती महाआरती।
- फोटो : mathura
वृंदावन। अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर भाजपा महानगर द्वारा वृंदावन के केसी घाट पर भव्य महाआरती एवं दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, महापौर विनोद अग्रवाल, विधायक ठा. मेघश्याम, विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह व अन्य नेताओं ने दीप जलाकर किया।
कैबिनेट मंत्री चौधरी ने अहिल्याबाई को नारी शक्ति की प्रतीक बताया और कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उनके आदर्शों से प्रेरणा ले रही है। महापौर विनोद अग्रवाल ने उनके जीवन को सामाजिक समरसता और धार्मिक सहिष्णुता का आदर्श बताया।
भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने भी विचार रखे।अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जितेंद्र वार्ष्णेय ने की जबकि संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा ने किया। उपसभापति मुकेश सारस्वत, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा चौधरी, जिला अध्यक्ष मुदिता शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री पवन हिंडोल, प्राण बल्लभ दुबे, शशांक शर्मा, हरिओम शर्मा, सत्यपाल चौधरी, मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा आदि माैजूद थे।