फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रैपुराजाट में बनेगा भव्य जैन मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह(मथुरा)। आगरा-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैपुराजाट गांव के पास भव्य जैन मंदिर का निर्माण होगा। 500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाला मंदिर 10 वर्ष में बनकर पूरा होगा। निर्माण कार्य से जुड़े लोगों का दावा है कि मंदिर की भव्यता ताजमहल को टक्कर देगी।
विज्ञापन


मंदिर का भूमि पूजन शनिवार को जैन मुनि पुंगव सुधा सागर की मौजूदगी में होगा। समाज के सहयोग से बनने वाले मंदिर के चारों ओर त्रिकाल चौबीसी जिनालय, नंदीश्वर दीप की जीवंत रचना के अलावा, अस्पताल, धर्मशाला और स्कूल भी बनेरा। करीब सौ बीघा भूमि पर मंदिर निर्माण होगा। यहां 1008 जिनबिंब युक्त सहस्रकूट जिनालय समेत कई सेवा के प्रकल्प चलेंगे।
पदाधिकारी मनीष जैन ने बताया कि जल्द मंदिर का माॅडल बनकर तैयार हो जाएगा। भूमि के शुद्धिकरण के लिए बिहार में स्थित तीर्थ सुम्मेद शिखर से माटी के 1008 कलश आएंगे। 1008 जोड़ाें द्वारा सात दिवसीय 24 भगवान के समवशरण से युक्त कल्पद्रुम मंडल विधान का भव्य आयोजन होगा। मनीष जैन ने बताया मंदिर के निर्माण में ईंटों का प्रयोग नहीं किया जाएगा। पूरा मंदिर पत्थर से बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें