फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जहरखुरानी गिरोह के बदमाश को मुठभेड़ में पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रिफाइनरी। रिफाइनरी इलाके में पुलिस ने मंगलवार रात को मुठभेड़ के बाद जहरखुरानी और लूट के मामले में वांछित शकील उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। उसके पास से लूटे गए दो मोबाइल, नकदी, हथियार और नशीली गोलियां बरामद की हैं।
विज्ञापन


थाना रिफाइनरी पुलिस को सूचना मिली थी कि लूट और जहरखुरानी का आरोपी दक्षिणी दिल्ली निवासी शकील उर्फ भूरा बरेली हाईवे पर गोशाला अंडरपास मौजूद है। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में शकील उर्फ भूरा के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। शकील उर्फ भूरा के खिलाफ दिल्ली और फिरोजाबाद सहित कई जिलों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और जुआ अधिनियम के मामले दर्ज हैं।
एक दिन पहले पकड़े गए थे दो गुर्गे
पुलिस ने इसी गिरोह के दो बदमाशों को एक दिन पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनमें अरशद और शूरवीर, नव कुमार शामिल हैं। ये तीनों बदमाश 15 सितंबर को केएमपीएल पलवल के पास एक फ्लिपकार्ट डिलीवरी कैंटर में बैठे थे और ड्राइवर को नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें