फरह। बिस्कुट उधार न मिलने पर शुक्रवार को दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्ष लाठी डंडे लेकर आ गये। छतों से हुए पथराव में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए।
फरह थाना क्षेत्र के गांव किरारई में अनूप की परचून की दुकान है। दोपहर करीब एक बजे गांव के ही महेंद्र का पुत्र शिवा अनूप के पास गया और उधार बिस्किट मांगने लगा। आरोप है कि अनूप ने उसेे उधार बिस्कुट देने से मना कर दिया। इसी बात तो लेकर विवाद बढ़ गया। अनूप ने अपने पक्ष के लोग बुला लिए उधर महेंद्र पक्ष के लोग इकठ्ठा हो गया। विवाद बढ़ने पर पथराव होने लगा। इससे गांव में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मामले में 19 नामजद और 15 ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी फरह में भर्ती कराया। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. रामवीर ने बताया कि अतुल, मानसिंह, गीतम, पंकज, विजयसिंह, शिवा, नेत्रपाल, यदुवीर, हेमन्त, घनश्याम, सुशील आदि का इलाज किया गया है । सिर में चोट लगने के कारण रमेश को आगरा के एसएन मेडीकल कॉलेज रेफर किया गया है। सीओ रिफाइनरी अनिल कपरवान ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें 19 नामजद और 15 अज्ञात ग्रामीणों को शामिल किया गया है।