फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आंधी में बिजली का खंभा गिरने से घायल हुआ किसान..अस्पताल में इलाज के दाैरान तोड़ा दम, मची चीत्कार

Sun, 13 Apr 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

माैसम में बदलाव कई पर कहर बनकर टूटा। भूसा लेकर घर जा रहे आंधी की चपेट में आ गए। तेज हवा के चलते खंभा टूटकर उन पर जार गिरा। इससे वह गंभीर घायल हो गए। अस्पताल में उनकी माैत हो गई।
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव हुसैनी में शुक्रवार शाम को आई आंधी में बिजली का खंभा टूटकर गिरने से एक किसान घायल हो गए थे। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची राजस्व टीम ने अपनी रिपोर्ट प्रशासन को भेजी है।
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम किसान टीकम सिंह (45) खेत से भूसा भरने के बाद वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान आंधी शुरू हो गई। आंधी के चलते रास्ते में एक बिजली का खंभा टूटकर टीकम के ऊपर गिर गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

परिजन ने उपचार के लिए उन्हें कोसीकलां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं छाता तहसील से पहुंची राजस्व टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर सरकार से आर्थिक मदद दिलाने के लिए अपनी रिपोर्ट प्रशासन को भेजी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें