फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: शादी की खरीदारी करने गया परिवार, घर में घुए गए चोर; पुलिस के लिए छोड़ गए अपना ये निशान

Wed, 29 Jan 2025 09:41 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

चोर घर से लाखों रुपए का माल ले गए। जांच के दाैरान पुलिस को घटनास्थल से एक नकाब मिला। ये नकाब चोरों का था। आशंका जताई जा रही है कि सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए चोरों ने नकाब लगा रखा था।
 
विज्ञापन
घटना के बाद चोर छोड़ गए नकाब। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र स्थित लाजपत नगर में चोरों ने फिल्मी स्टाइल में घर में धावा बोल दिया। चोर चेहरे पर प्लास्टिक का नकाब पहनकर आए थे। ताकि उनकी पहचान न हो सके। चोर घर से लाखों रुपये की नगदी और जेवरात चोरी कर ले गए। तीन दिन बाद घर लौटने पर गृह स्वामी को चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके से एक नकाब बरामद किया है
विज्ञापन


लाजपत नगर की डिफेंस कॉलोनी निवासी आनंद शर्मा ने बताया कि उनके भतीजे की दो फरवरी को शादी है। शादी की खरीदारी के लिए वह अपने परिवार के साथ 26 जनवरी को हाथरस के थाना सासनी स्थित गांव तिलौठी गए थे। बुधवार की दोपहर लौटकर आए तो घर के ताले टूटे देख भौचक्के रह गए। 

अंदर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। बेड के बक्से में रखे चांदी के एक किलो के आभूषण, 50 हजार रुपये की नकदी समेत अन्य सामान गायब था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से एक प्लास्टिक का नकाब बरामद किया है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए चोरों ने अपने चेहरे को नकाब से ढक लिया, ताकि उनकी पहचान न हो सके। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें