फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा का जवाहर बाग: जहां कभी चली थीं गोलियां और बहा था खून, अब वहां सजेगा श्रीकृष्ण की लीलाओं का दिव्य संसार

Thu, 24 Sep 2026 12:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा का जवाहर बाग करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक वेस्ट टू वंडर पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां कचरे और अनुपयोगी सामग्री से श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से लेकर गोवर्धन लीला और कंस वध तक की कलाकृतियां तैयार होंगी।
 
विज्ञापन
नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने किया निरीक्षण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा का जवाहर बाग अब श्रीकृष्ण लीला थीम पर नए स्वरूप में नजर आएगा। वैश्विक नगर सृजन योजना में करीब 23 करोड़ रुपये से इसे आधुनिक वेस्ट टू वंडर पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने बुधवार को निरीक्षण कर कार्यों की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

 

राजकीय उद्यान में प्रस्तावित पार्क में भगवान कृष्ण की लीलाओं के साथ भक्ति परंपरा और ब्रज संस्कृति को भी थीम में शामिल किया जाएगा। यहां वेस्ट टू वंडर अवधारणा में अपशिष्ट और अनुपयोगी सामग्री से कलाकृतियां, थीम आधारित संरचनाएं और सृजनात्मक इंस्टॉलेशन तैयार होंगे। नगर आयुक्त ने जरूरी एनओसी और औपचारिकताएं जल्द पूरी कर अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने गुणवत्ता, सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं समयबद्धता पर विशेष जोर दिया।

 

वहीं नर्सरी और हरित क्षेत्रों को सुरक्षित रखते हुए संशोधित लेआउट तैयार करने के निर्देश दिए। इसमें लैंडस्केपिंग, बैठने की व्यवस्था, पैदल पथ, हरित क्षेत्र, प्रकाश, स्वच्छता आदि सुविधाएं भी विकसित होंगी। परियोजना पूरी होने पर बाग स्थानियों के साथ देश-विदेश के श्रद्धालु और पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी प्रशांत सिंह, मुख्य अभियंता (निर्माण) संजय सिंह चौहान, एक्सईएन (निर्माण) अमरेंद्र गौतम एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन

पार्क में प्रस्तावित कलाकृतियां
श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप, गोकुल की बाल लीलाएं, माखन चोरी, गोवर्धन लीला, कालिया नाग मर्दन, रासलीला, कंस वध, मथुरा आगमन और द्वारका नगरी सहित विभिन्न प्रसंगों को थीम आधारित संरचनाओं और सुदर्शन चक्र समेत कलात्मक प्रस्तुतियों के जरिए दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें