फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नरी सेमरी मेले में अष्टमी पर उमड़ा भक्तों का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
छाता। चैत्र नवरात्र की अष्टमी के अवसर पर नरी सेमरी देवी मंदिर में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। मैया के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे। इस दौरान कतारों में खड़े होकर भक्तों ने माता से खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

मंदिर और मेला प्रबंध के पदाधिकारियों ने बताया कि मेले में उत्तर प्रदेश समेत आसपास के राज्यों से बड़ी संख्या में भक्त पहुंच र हे हैं। मान्यता के अनुसार अपनी कुलदेवी के रूप में माता के दर्शन करने आए भक्तों ने विधि-विधान से जात की और बच्चों के मुंडन संस्कार समेत आदि मांगलिक कार्य संपन्न कराए। भीड़ प्रबंधन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के लोग तैनात रहे और व्यवस्थाओं पर नजर रखी।
अष्टमी के विशेष अवसर पर पूर्व मंत्री ठाकुर तेजपाल सिंह भी सेमरी पहुंचे। उन्होंने मां के दरबार में हाजिरी लगाई और विधि-विधान से पूजन की। इस दौरान ठाकुर वीरी सिंह, पूर्व प्रधान अभय पाल, जिला पंचायत आरआई प्रेमचंद, मेला प्रभारी शिवाजी राजपूत, ज्ञानेंद्र शर्मा, अशोक भार्गव, राजू भार्गव, कल्लन, रामहेत भगत जी, दिनेश लेखपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन





जलालपुर के प्राचीन मंदिर में श्रद्धालुओं ने की पूजा
छाता। छाता-बरसाना मार्ग के जलालपुर स्थित प्राचीन मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। यहां उत्तर प्रदेश के साथ पंजाब और मध्य प्रदेश से भी भक्त भव्य आरती में शामिल होने के लिए पहुंचते हैं। मंदिर की महिमा मां के अनन्य भक्त खुशहाली बाबा और हीरामन बाबा की श्रद्धा से जुड़ी है, जो पैदल नगरकोट की यात्रा करते थे। मान्यता है कि उनकी कठोर भक्ति और चमत्कारों के फलस्वरूप ही यहां देवी मां विराजमान हुईं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें