फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ठाकुर राधारमण मंदिर में श्रद्धालु महिला का मंगलसूत्र चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंंदावन। इंदौर से परिवार के साथ दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु के गले से ठाकुर राधारमण मंदिर में सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया। श्रद्धालु महिला ने घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से घटना के एक दिन बाद की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

इंदौर के वैशाली नगर निवासी राधा पांचाल अपने पति और परिजनों के साथ सोमवार को धार्मिक यात्रा में आए थे। वह रात के समय श्रीराधारमण मंदिर मंदिर में दर्शन कर रही थी। तभी भीड़ के बीच से अज्ञात चोर ने उनके गले से लगभग 15 तोले सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया। चोरी का अहसास तब तक हुआ जब वह दर्शन करने के बाद मंदिर से बाहर आईं। उन्होंने मंगलसूत्र को मंदिर और उसके आसपास काफी तलाशा, लेकिन नहीं मिला। काफी तलाशने के बाद दंपत्ति बुधवार को कोतवाली पहुंचे और मंगलसूत्र चोरी की शिकायत की है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पीड़ित श्रद्धालु की शिकायत पर जांच की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें