फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी में कथावाचक अनिरूद्धाचार्य की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत में परिवाद दर्ज

Wed, 10 Dec 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। अदालत ने कथावाचक के खिलाफ परिवाद स्वीकार कर लिया है। अब मामले में एक जनवरी को वादी के बयान होंगे।
विज्ञापन
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर न्यायालय में परिवाद दर्ज हो गया है। इस मामले को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा आगरा की जिलाध्यक्ष ने याचिका दाखिल की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया है। अदालत में एक जनवरी को वादी के बयान दर्ज होंगे।
विज्ञापन


अक्तूबर माह में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था, जिसमें उन्होंने बेटियों पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि आज कल बेटियों की शादी 25 वर्ष में होती है, तब तक वह कई जगह मुंह मार चुकी होती हैं। तब इसे लेकर काफी हंगामा मचा था। तब कथावाचक ने कहा था कि वह महिलाओं की इज्जत करते हैं, उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है। 

उनके इसी बयान को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा की आगरा जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने सीजेएम उत्सव गौरव राज की अदालत में याचिका दाखिल की थी। सुनवाई के बाद सीजेएम ने अब इस परिवाद को दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


परिवाद दर्ज होने के बाद कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मीरा राठौर के अधिवक्ता ने बताया कि न्यायालय इसमें परिवाद दर्ज कर लिया है। अब इसमें आगे की सुनवाई होगी। परिवाद दर्ज होना हमारी बड़ी सफलता है। एक जनवरी को इस मामले में सुनवाई होगी और वादी मीरा राठौर के बयान अदालत में दर्ज होंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें