फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महिलाओं से गुंडागर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। टटिया स्थान रोड पर कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। राह चलती महिलाओं से अभद्रता की गई और विरोध करने पर मारपीट पर उतारु हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

टटिया स्थान रोड निवासी तनु सैनी का आरोप है कि वह अपने मोहल्ले की महिलाओं के साथ घर के बाहर टहल रही थीं। तभी 10–12 युवक बाइकों पर वहां आ धमके। शराब के नशे में धुत इन युवकों ने आते ही गाली गलौज शुरू कर दी। महिलाओं ने विरोध किया तो उनमें से एक युवक महिलाओं से अभद्रता करने लगा। मौके पर तनु के पति विजय सैनी आए और उन्होंने विरोध किया तो युवक ने तमंचा निकाल लिया और उसकी बट से विजय सैनी के सिर पर हमला कर दिया। आरोप है कि वह फायर करता हुआ अपने साथियों के साथ भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें