मथुरा। जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में ए, बी एवं एबी निगेटिव रक्त की उपलब्धता शून्य है। रक्त की जरूरत होने पर फोन कॉल कर डोनरों से रक्त की पूर्ति की जा रही है। जिम्मेदारों का कहना है कि पिछले दो माह में ए एवं बी निगेटिव और एबी निगेटिव की जरूरत नहीं पड़ी। हालांकि, गर्मियां शुरू होने पर इन ब्लड ग्रुप की अधिक मांग होती है।
ब्लड बैंक के ग्रुप की बात करें तो यहां मथुरा जिले में पांच-छह डोनर हैं जो हर तीन माह पर रक्तदान करते हैं। वर्ष 2024 में अप्रैल से नवंबर माह तक 606 रक्तदाताओं ने ब्लड बैंक में अपना पंजीकरण कराया है। लोगों की जान बचाने पर जरूरत पड़ने और ब्लड बैंक में रक्त की कमी हो जाने की स्थिति में फोन कॉल पर रक्त देने के लिए वह उपलब्ध हो जाते हैं।
जिला अस्पताल की ब्लड बैंक प्रभारी डाॅ. रितु रंजन ने बताया कि ब्लड बैंक में तीन ब्लड ग्रुप के रक्त की कमी है। इसके लिए पंजीकृत रक्तदाताओं से संपर्क करने के साथ ही अगले माह से शिविर लगाए जाएंगे। लोगों की सहायता के लिए जो पंजीकृत रक्तदाता हैं उनकी लिस्ट ब्लड बैंक में सार्वजनिक तौर पर चस्पा की है। जरूरत पर व्यक्ति भी कॉल कर पूर्ति कर सकता है।
ब्लड बैंक में सिर्फ 68 यूनिट रक्त उपलब्ध
ए पॉजिटिव - 16 यूनिट
बी पॉजिटिव - 9 यूनिट
एबी पॉजिटिव - 10 यूनिट
ए निगेटिव - शून्य
बी निगेटिव - शून्य
एबी निगेटिव - शून्य
ओ पॉजिटिव - 30
ओ निगेटिव - 3