फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: धू-धू कर जला कुंभकरण का 65 फीट ऊंचा पुतला

विज्ञापन
कोसीकलां में धू-धू कर जलता कुंभकरण का पुतला। संवाद
विज्ञापन
कोसीकलां। भरत मिलाप मेले में बुधवार शाम को ग्यालाल ट्रस्ट से राम-लक्ष्मण की सवारी निकाली गई। सवारी के कृषि उत्पादन मंडी समिति पहुंचने पर कुंभकरण-श्रीराम का युद्ध हुआ। युद्ध के बाद भगवान श्रीराम ने कुंभकरण के पुतले में तीर छोड़ा और देखते ही देखते कुंभकरण के 65 फीट ऊंचे पुतले का दहन हो गया।
विज्ञापन


लीला में निर्देशक सत्यनारायण पुरोहित के निर्देशन में कलाकारों ने विभिन्न संवादों का मंचन किया। रात में मुख्य अतिथि गोपाल जिंदल, पुनीत जिंदल तथा गांगवान में कैलाश चंद चंदौरिया ने सवारी की आरती उतारी। संस्थान के समन्वयक हरेंद्र ठाकुर, अध्यक्ष अजय मंगला, संयोजक अजय गोयंका समेत अन्य व्यवस्थाओं में जुटे रहे। बृहस्पतिवार को दशहरा मेले का आयोजन मंडी समिति मैदान में होगा। इसमें लक्ष्मीनारायण मंदिर से रामजी की वानर सेना नगर के मुख्य मार्गों से निकाली जाएगी। वहीं रावण वध लीला व रावण के पुतले का दहन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें