फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने आधा दर्जन संदिग्ध उठाए

Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। चौमुंहा की सिंडीकेट बैंक डकैती का पर्दाफाश करने में जुटी पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस आसपास के जिलों में हुई डकैती की घटनाओं का अध्ययन करके भी लौट आई है।
विज्ञापन

बैंक में तीस लाख की सनसनीखेज डकैती के मामले में तीन टीम गठित हैं। इसमें से एक टीम ने वल्लभगढ़ का दौरा किया। यहां की बैंक डकैती का पर्दाफाश नहीं हो सका है। इस लिहाज से पुलिस को यहां से कोई खास सुराग नहीं मिले। डकैतों तक पहुंचने में जुटी पुलिस ने कोसीकलां से चार अपराधियों को उठा लिया है। उनसे थाने में पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा सिंडीकेट बैंक के कुछ कर्मियों से भी गहन पूछताछ की गई। बैंककर्मियों की भी डिटेल निकाली जा रही है। पुलिस टीम आगरा, बल्लभगढ़ और अलीगढ़ जाकर भी डकैतों का सुराग लगा रही हैं। पुलिस बैंक कर्मियों की भी कुंडली चेक कर रही है। सोमवार को पूछताछ के आधार पर बनवाए गए स्केच को पहचानने का दावा गांव चंदौली के किसी युवक ने कर दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक ने मना कर दिया। सूत्रों के अनुसार बैंक के एक सिक्योरिटी गार्ड ने भी एक बदमाश को पहचानने की बात कही है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। एसएसपी मंजिल सैनी भी सोमवार को चौमुंहा पहुंची। यहां उन्होंने कई लोगों से जानकारी जुटाई। सीओ रिफाइनरी अजयपाल शर्मा भी मामले को लेकर कई लोगों से पूछताछ कर चुके हैं।

बल्लभगढ़ का गैंग निशाने पर
पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार पुलिस के निशाने पर बल्लभगढ़ का एक गैंग है। पुलिस की एक टीम वहां गई थी। बताया गया कि पुलिस ने वहां एक पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज भी चेक कराई। हालांकि कुछ हासिल नहीं होना बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार यह गैंग इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें