फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा-मोहन की प्रथम मिलन स्थली है संकेतवन

Wed, 01 Oct 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ब्रज का गांव संकेतवन राधा-मोहन की प्रथम मिलन स्थली है। नंदगांव और बरसाना के बीचों बीच बसे इस गांव में बरसाना से राधा जी और नंदगांव से आकर मिलते और रास रचाते थे। बरसाना से चार किलोमीटर नंदगांव रोड स्थित गांव संकेत में राधारमण जी महाराज का प्राचीन मंदिर है। मान्यता है कि बरसाना में राधा जी, नंदगांव में कन्हैयाजी, ऊंचागांव में दाऊजी, संकेत वन में राधारमणजी की प्रतिमाएं स्वयं प्रकट हुई हैं। प्राकट्य के बाद आसपास के राजाओं ने इनके मंदिर बनवाए। राधारमण जी की प्रतिमा चोरी होने से पूरा ब्रज आहत था। चोरी की रिपोर्ट कराने वाले त्रिलोकी और पदम फौजी ने बताया है कि गांव संकेतवन राधा और कृष्ण के अलौकिक प्रेम की प्रथम स्थली है। पांच हजार साल पहले बरसाना से राधा जी सखियों संग और नंदगांव से कान्हा जी ग्वालों संग गाय चराते आते हुए संकेतवन में मिलते थे और रासलीला व रमण विहार करते थे। दोनों को पुराणों में एक प्राण दो देह और युगल सरकार बताया गया है।
विज्ञापन

----------------

रात को थाने में रहे युगल सरकार
मथुरा। राधारमण युगल सरकार की मूर्तियां बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी भगवान सिंह को छाता की तहसील कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया है। अब तक बरसाना थाने में दोनों मूर्तियों की चोरी की रिपोर्ट दर्ज थी। बरामद होने पर बरसाना पुलिस ने कोर्ट में बरामदगी की फर्द तैयार कर पेश की। इस पर कोर्ट ने सुनवाई के लिए बुधवार की तिथि नियत की है। इसके चलते बरामद प्रतिमाओं को बरसाना पुलिस केस प्रॉपर्टी के लिए थाने ले गई। सीओ छाता अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि कोर्ट से रिलीज आर्डर मिलने पर वादी त्रिलोक चंद्र को दोनों मूर्तियों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें