फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के बाद लौट आए ब्रज के तीसरे ठाकुर

Wed, 01 Oct 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगांव। ब्रज भगवान श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय रहा है। मथुरा जाने के बाद श्रीकृष्ण ने उद्धव जी को नंदगांव ब्रजवासियों का हाल चाल पूछने के लिए भेजा। तब भी उन्होंने कहा कि ऊधौ मोहि ब्रज विसरत नाहीं। श्रीराधारमण जी के दोबारा ब्रज में वापस आने पर एक बार फिर से श्रीकृ ष्ण ने अपनी इस उक्ति को सिद्ध कर दिया है। ऐसे में कृष्ण के ब्रजवासियों के साथ प्रेम के अन्य प्रमाणों की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

ब्रज के ठाकुर रुष्ठ हो जाने के बाद मनौती करने पर फिर लौट आते हैं। ठा. राधारमण जी से पूर्व भी ब्रज के कई मंदिरों से चोरी प्रतिमाएं तमाम प्रयासों के बाद वापस मिल गईं। करीब 45 वर्ष पूर्व नंदगांव के कृष्ण कुंड से श्रीकृष्ण की मूर्ति चोरी हो गईं। महीनों बाद वृंदावन से बरामद की गई। स्व. श्याम सुंदर गोस्वामी ने उन मूर्तियों की पहचान की। 2006 मेें मानमंदिर से ठाकु र मानबिहारी की मूर्तियों को चुरा लिया गया। श्रद्धालुओं ने नई मूर्तियां स्थापित कराने की बात कही। संत रमेश बाबा और अन्य ब्रजवासियों ने ऐसा करने से मना कर दिया। महीनों बाद बांगलादेश बार्डर से मूर्तियां बरामद हुईं। अब संकेत के राधारमण जी की मूर्तियों को चुरा लिया गया। महीनों बाद उनकी बरामदगी हो सकी।

लठामार होली से पूर्व ली जाती है अनुमति
नंदगांव। बरसाना की लठामार होली खेलने से पूर्व नंदगांव के हुरियारे श्री राधारमण जी से अनुमति लेकर होली खेलने जाते हैं। इस दौरान श्रीकृष्ण स्वरूप पताका को यहां विश्राम कराया जाता है। हुरियारे भांग, ठंडाई का प्रसाद लेते हैं। नंदगांव निवासी लोकेश गोस्वामी ने बताया कि इस बार ठाकुर के न होने से हुरियारे काफी मायूस दिखे थे।
विज्ञापन


विग्रह देख भर आई आंखें...
नंदगांव। दस माह पूर्व चोरी हुए ठाकुर राधारमण जी की मूर्ति को देखकर लोगाेें की आंखें भर आई। संकेत सहित आसपास के सैकड़ों लोगों ने बरसाना थाने पहुंचकर ठाकुरजी के दर्शन किए।

जुलूस के साथ पहुंचेगें ठाकुर राधारमण
नंदगांव। श्रीधाम बरसाना और श्रीजी विकास ट्रस्ट के तत्वाधान में विशाल जुलूस निकालकर ठाकुर राधारमण जी के श्रीविग्रह को बरसाना में भ्रमण कराकर बैंडबाजों के साथ उनके निज स्थान पर ले जाया जाएगा। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष पदम फौजी ने कहा कि इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें