कोसीकलां । पुराने बिजलीघर के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से दीवार गिर गई। हादसे में ललिता नामक महिला और उनकी भतीजी दिव्यांशी, राधिका घायल हो गईं। उनको नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भाग जाने में सफल रहा।
हादसा शनिवार की सुबह करीब साढे़ 10 बजे हुआ। पुराने बिजलीघर के समीप आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के सामने प्लाट की ये दीवार है। नंदगांव रोड निवासी दिव्यांशी, राधिका अपनी बुआ ललिता के साथ अभिभावक बैठक में आई थीं। वह दीवार के पास अन्य साथियों का इंतजार कर रही थीं जब हादसा हुआ। तीनों को मलबे से राहगीरों ने निकाला।